Secured vs Unsecured Loan: कौनसा लोन है बेहतर ? जानिये सबकुछ विस्तार से

Secured vs Unsecured Loan की तुलना दर्शाती हुई छवि, जिसमें सिक्योर्ड लोन के लिए ताले लगे घर और सिक्के तथा अनसिक्योर्ड लोन के लिए नकदी और क्रेडिट कार्ड दिखाए गए हैं

जीवन निर्वहन के लिए हो या आरामदायक जीवन (Luxury) के लिए, पैसों की जरूरत हमें हर समय होती ही है | इसलिए कर्ज या ऋण (Loan) एक ऐसा साधन है जो हमारी आवश्यकता को तुरंत पूरी करता है |

हम अपनी आवश्यकता अनुसार एजुकेशन लोन, होम लोन, कार लोन या पर्सनल लोन, क्रेडिट कार्ड आदि लेते है | ये सब ऋण (Loan) को दो भागो में वर्गीकृत किया जाता है, Secured Loan (सुरक्षित ऋण) और Unsecured Loan (असुरक्षित ऋण) |

हम इस लेख में यही जानेगे की कौन से ऋण किस श्रेणी के अंतर्गत आते है ? Secured vs Unsecured Loan में क्या अंतर है ?

Secured Loan (सुरक्षित ऋण) क्या है ?

Secured Loan वह होता है, जिसमें बैंक, ऋण या लोन देने के लिए हमसे कोई कीमती वस्तु, गिरवी रूप में लेता है | यदि ऋण प्राप्तकर्ता, ऋण का भुगतान नहीं कर पाए तो उस गिरवी रखी वस्तु पर पूर्ण अधिकार, ऋणदाता बैंक या कंपनी का हो जाता है | इसलिए बैंक के लिए इस प्रकार के लोन secured (सुरक्षित) होते है |

Secured Loan कैसे काम करता है?

जब हम लोन लेने के लिए बैंक के पास जाते है, तब बैंक हमसे जरूरी दस्तावेज, CIBIL रिपोर्ट तो लेता ही है | साथ में गारंटी के तौर पर कीमती वस्तु, जमीन, सोना, घर, FD आदि रखवाता है | फिर बैंक उस वस्तु या संपत्ति का आंकलन, बाजार मूल्य के आधार पर करता है | बाजार मूल्य जितना बनता है उतना लोन हमे दे देता है |

लोन का भुगतान ना करने पर गारंटी के तौर पर जमा की गई वस्तु या संपत्ति पर कानूनी अधिकार बैंक का हो जाता है | फिर वह संपत्ति, बेच कर अपने लोन की राशि वसूल कर लेता है |

Unsecured Loan (असुरक्षित ऋण) क्या है ?

Unsecured Loan वह होता है, जिसमें बैंक बिना किसी गारंटी के लोन दे देता है | मुख्य रूप से इसमें व्यक्तिगत लोन (personal loan) तथा क्रेडिट कार्ड लोन आते है | यह लोन हमारी विश्वसनीयता तथा CIBIL score पर निर्भर करती है |

चूंकि इसमें बैंक के पास हमारी संपत्ति या वस्तु पर सीधे तौर पर कानूनी अधिकार नहीं होता, इसलिए इसकी ब्याज दर ज्यादा रहती है |

Secured vs Unsecured Loan: मुख्य अंतर

नीचे की गई तुलना से secured loan और unsecured loan को आसानी से समझा जा सकता है |

Secured LoanUnsecured Loan
गिरवी (Collateral)जरुरी है (संपत्ति/सोना/मूल्यवान वस्तु आदि )कुछ भी जरुरी नहीं है |
ब्याज दरकम होती है |ज्यादा होती है |
लोन ली गयी राशीगिरवी रखी हुई वस्तु या संपत्ति के आधार पर निर्धारण (बड़ी राशी भी मिल सकती है )ऋण प्राप्तकर्ता के creditworthiness साख पर निर्धारण (राशी सीमित)
समयलम्बे समय तक (30 साल तक भी)कम समय (1 से 5 साल तक)
जोखिम (Risk Factor)ऋण प्राप्तकर्ता की गिरवी रखी हुई वस्तु या संपत्ति का जोखिम है |बैंक से प्राप्त ऋण पर जोखिम है |

कौन से लोन, secured loan होते है और कौन से unsecured loan ?

Secured Loan के प्रकार:

  1. Home Loan : लोन लेने हेतु घर या जमीन के कागज़ बैंक में गिरवी रखना पड़ता है | नया घर बनवा रहे हो तो जमीन के कागज और घर की मरम्मत करवा रहे हो तो घर के कागज़ गिरवी रखना पड़ता है |
  2. Gold Loan : लोन लेने के लिए सोना गिरवी रखना पड़ता है | सोने की शुद्धता और मात्रा पर लोन की राशी निर्धारित होती है |
  3. Loan Against Property (LAP) : किसी कारण से या व्यवसाय करने हेतु धन की आवश्यकता होती है | इसलिए हम संपत्ति को बैंक में गिरवी रख कर भी लोन ले सकते है |
  4. Vehicle Loan : जब हम कोई वाहन लोन पर खरीदते है, उस लोन के अंतिम भुगतान के बाद ही वह वाहन हमारा कहलाता है | यदि लोन का भुगतान ना किया जाए तो बैंक वाहन की जब्ती कर सकता है |

Unsecured Loan के प्रकार:

  1. व्यक्तिगत लोन (Personal Loan) : चिकित्सा, शादी, यात्रा जैसे अन्य व्यक्तिगत खर्च के लिए लोन चाहिए तो हमें व्यक्तिगत लोन (Personal Loan) मिल सकता है | इसके लिए किसी भी प्रकार की कोई गारंटी, बैंक में नहीं रखनी होती | सिर्फ CIBIL score, ITR, 3 माह के बैंक स्टेटमेंट, आधार तथा PAN card जैसे दस्तावेज के द्वारा यह लोन आसानी से मिल जाता है |
  2. Credit Card : यह भी एक प्रकार का लोन ही होता है जिसे हम व्यक्तिगत खर्चों के लिए लेते है | इसमें खर्च की एक निश्चित सीमा रहती है, उससे ज्यादा खर्च नही किया जा सकता | इसे क्रेडिट लिमिट कहा जाता है | इस कार्ड द्वारा किये गये खर्च (लोन) पर ब्याज दर ज्यादा होती है तथा समय पर भुगतान ना करने पर पेनाल्टी लगती है तथा CIBIL गिर जाता है |

Unsecured Loan के फायदे और नुकसान

फायदा :

चूँकि इसमें कोई संपत्ति, सोना या वस्तु, बैंक में गिरवी नहीं रखनी पड़ती इसलिए जोखिम बहुत कम रहता है | साथ ही कागजी कार्रवाही भी बहुत कम होती है | ग्राहक के creditworthiness (उधार पात्रता) पर लोन आसानी से मिल जाता है |

नुकसान :

ब्याज दर अधिक रहती है (12% से 24% तक जा सकती है) | अगर CIBIL score 750 से कम है, तो ये लोन मिलना मुश्किल हो जाता है |

आसानी से लोन मिलने के कारण, ग्राहक credit hungry हो जाते है, और छोटी-मोटी आवश्यकता के लिए भी इस प्रकार का लोन लेने लगते है | बाद में उन्हें मैनेज करने में परेशानी आती है, जिससे CIBIL score गिर जाता है |

हमारे लिए कौन सा लोन सही है ? (सही चुनाव कैसे करे)

Secured vs Unsecured loan में चुनाव करने के लिए निम्न कारक समझना जरुरी है |

  1. लोन लेने का उद्देश्य: यदि हमें घर बनाने अथवा व्यापार हेतु लोन की जरूरत है तो Secured Loan लेना चाहिए | वहीं छोटी वस्तु (एयर कंडीशनर, रेफ्रीजरेटर आदि) लेने के लिए Unsecured Loan लेना चाहिए |
  2. चुकाने की क्षमता: यदि हमें लगे कि भविष्य में आय कम हो सकती है | संपत्ति का जोखिम ना रहे इसलिए Unsecured Loan लेना चाहिए |
  3. Credit Score: यदि हमारा क्रेडिट स्कोर अच्छा है तो हमें Unsecured Loan भी थोडी कम ब्याज दर पर मिल जाता है |

लोन खत्म होने के बाद का सबसे जरुरी काम

लोन कोई-सा भी लिया गया हो, उसके खत्म होने के बाद हमें बैंक से NOC (No Objection Certificate) लेना ही चाहिए | NOC द्वारा Secured Loan में गिरवी रखी संपत्ति या वस्तु से बैंक का अधिकार (Lien) समाप्त हो जाता है | इसके अलावा NOC लोन के पुरे भुगतान तथा कोई शेष राशी नहीं बची है, दर्शाता है |

निष्कर्ष

निष्कर्ष निकाला जाता है कि Secured Loan, लम्बे समय के लिए सही होता है | तत्कालीन समय के लिए लोन चाहिए तो Unsecured Loan अच्छा विकल्प है | सही लोन का चुनाव इस आधार पर किया जा सकता है की वह लोन हमारी आर्थिक स्थिति को मजबूती दे ना की उसे बिगाड़े |

FAQ (Frequently Ask Questions)

  1. क्या Secured Loan को Unsecured Loan में बदला जा सकता है ? नहीं, ऐसा करना संभव नहीं है | लेकिन आप Unsecured Loan लेकर Secured Loan को “Foreclose (बंद)” कर सकते हैं, जो काफी महंगा पड़ता है।
  2. क्या गोल्ड लोन एक Secured Loan है? हाँ, क्योंकि इसमे ग्राहक का सोना सुरक्षा के तौर पर बैंक के पास गिरवी होता है।
  3. Unsecured Loan का असर CIBILपर कैसे पड़ता है? EMI समय पर ना भरने से CIBIL score गिर जाता है |

Previous Article

CIBIL Score कैसे बढायें? जानिये 5 आसान तरीके

Next Article

Stand-Up India Scheme: ₹1 करोड़ तक का बिजनेस लोन पाएं

Write a Comment

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Subscribe to our Newsletter

Subscribe to our email newsletter to get the latest posts delivered right to your email.
Pure inspiration, zero spam ✨