भारत देश उर्जा के क्षेत्र में आत्मनिर्भर बने, इस उद्देश्य पूर्ति के लिए भारत सरकार द्वारा पीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना की शुरुआत की गयी | प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा 13 फरवरी 2024 को शुरू की गयी यह योजना, बिजली बिल से पड़ने वाले बोझ को न्यूनतम करती है, साथ ही साफ़ उर्जा (बिना प्रदुषण) का बेहतरीन विकल्प है |
इस लेख में हम पीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना 2026, Eligibility, सब्सिडी स्ट्रक्चर, और आवेदन करने के क्रमबद्ध तरीके के बारे में विस्तार से जानेंगे।
पीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना क्या है?
पीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना 2026 शुरुआत करने का मुख्य उद्देश्य भारत के 1 करोड़ घरो में सोलर पैनल लगाना है ताकि उनपर बिजली बोझ को कम किया जा सके | इसके अंतर्गत परिवार को 300 यूनिट प्रति माह तक बिजली मुफ्त प्रदान की जा सकती है |
सरकार की इस योजना के लिए 75000 करोड़ रुपये का बजट प्रावधान है | घर पर सोलर पैनल लगवाने पर सरकार सब्सिडी देती है, जिससे इंस्टालेशन का खर्च, बहुत कम रह जाता है | इससे सौर ऊर्जा को बढ़ावा मिलता है |
यदि पैनल, ज़रूरत से ज़्यादा बिजली पैदा करते हैं, तो हम उसे बिजली वितरण कंपनी (DISCOM) को बेचकर बिल में छुट भी पा सकते हैं।
पीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना 2026 के मुख्य लाभ
इस योजना के अपने आर्थिक और पर्यावरणीय लाभ है, जो कि अल्पकाल और दीर्घकाल दोनों में मिलते है |
1. बिजली बिल से मुक्ति :
मध्य्मवर्गीय परिवार बढते बिजली बिल से काफी परेशान रहते है | PMSGMB योजना इस समस्या का एक सटीक और आसान तरीका है | इस योजना से 300 यूनिट प्रति माह तक बिजली मुफ्त मिल सकती है |
दिन के समय, सूर्य निकलने से बिजली पैदा होती है | इस कारण घर के उपकरण दिन में सीधे सोलर पैनल से पैदा बिजली उपयोग करते है | परन्तु रात में बिजली पैदा ना होने के कारण, घर में ग्रिड से प्राप्त बिजली उपयोग होती है |
दिन में अक्सर बिजली ज्यादा पैदा हो जाती है, जिसे हम खर्च नहीं कर पाते | यही अतिरिक्त बिजली सरकारी ग्रिड में चली जाती है | इसीलिए रात में सरकारी ग्रिड की बिजली उपयोग करने पर भी बिल पर कोई ख़ास प्रभाव नहीं पड़ता |
फिक्स्ड चार्जेस (Fixed Charges): सोलर लगाने के बाद आपका “यूनिट चार्ज” तो जीरो हो जाता है, लेकिन बिजली विभाग का एक मामूली फिक्स्ड रेंटल/मीटर चार्ज (जो लगभग ₹70 से ₹150 के बीच होता है) बिल में आ सकता है।
2. भारी सब्सिडी :
सरकार घरो में 1kW, 2kW, 3kW जैसे सोलर पैनल लगवाने के लिए 30,000 से 78,000 (अधिकतम) तक की भारी सब्सिडी देती है | जिससे परिवार पर इंस्टालेशन का आर्थिक बोझ नहीं पड़ता | सब्सिडी सिस्टम की क्षमता (kW) के आधार पर तय की गई है |
नोट: 3kW लगवाएं, 5kW या 10kW, अधिकतम सब्सिडी ₹78,000 ही रहती है |
3. अतिरिक्त आय का साधन :
सौर पैनल द्वारा बनायीं गयी बिजली इस्तेमाल के अतिरिक्त बचती है तो हम उसे बिजली वितरण कंपनी (DISCOM) को बेचकर पैसे भी कमा सकते है | इसके लिए घर पर ‘नेट मीटर’ लगाया जाता है, जो मुख्य दो काम करती है |
इसके लिए घर पर ‘नेट मीटर’ लगाया जाता है, जो दो मुख्य काम करती है |
- सरकारी ग्रिड से ली गयी बिजली का मापन |
- सोलर पैनल द्वारा सरकारी ग्रिड को वापिस भेजी गयी बिजली का मापन |
यदि पैनल हमारी ज़रूरत से ज़्यादा बिजली पैदा करते हैं, तो वह बिजली अपने आप सरकारी ग्रिड में चली जाती है। माह के अंत में, बिजली विभाग आंकलन करता है कि कितनी बिजली ली गयी और कितनी बिजली दी गयी | यदि बिजली ज्यादा दी गई है, तो विभाग उसके पैसे आपके खाते में जमा करता है या अगले बिल में क्रेडिट दे देता है।
4. पर्यावरण संरक्षण :
सौर उर्जा, स्वच्छ उर्जा का बेहतरीन स्रोत है | यह वायु प्रदुषण से बचाव के साथ -साथ प्राकृतिक संरक्षण भी करता है |
भारत में उर्जा का स्रोत, कोयला एवं जीवाश्म ईंधन है, जिनके जलने से CO2 (कार्बन डाइऑक्साइड), सल्फर डाइऑक्साइड और नाइट्रोजन ऑक्साइड जैसी गैसे और हानिकारक तत्त्व पर्यावरण में मिल जाते है | सोलर पैनल से बिजली बनाते समय किसी भी प्रकार का धुआं या प्रदूषण नहीं होता, जिससे हमें साफ हवा मिलती है।
सौर ऊर्जा अक्षय (Renewable) है, जो कभी खत्म नहीं होती | परन्तु कोयला एवं जीवाश्म ईंधन प्रकृति में सीमित मात्रा में उपलब्ध है | इसके अलावा, सोलर पैनल को बहुत कम सफाई की जरुरत होती है जिससे पानी की मात्रा भी बहुत कम खर्च होती है |
Eligibility (पात्रता मानदंड)
- भारतीय नागरिकता : आवेदक को भारत का नागरिक होना आवश्यक है |
- आवासीय स्वामित्व : आवेदक के पास स्वयं का घर हो तथा उसकी छत पर पर्याप्त जगह हो ताकि सोलर पैनल लगाये जा सके |
- बिजली कनेक्शन : आवेदक के घर पर पहले से बिजली कनेक्शन होना अनिवार्य है | यदि बिजली कनेक्शन नहीं है या नया घर बना हो, तब भी पहले कनेक्शन लेना होगा उसके बाद ही इस योजना का लाभ उठा सकता है |
- आय सीमा : यह योजना मुख्यतः गरीब एवं मध्यमवर्गीय घरो के लिए है, ताकि वे बिजली बिल में राहत पाए |
- बैंक खाता: आवेदक के पास आधार से लिंक एक सक्रिय बैंक (Active Account) खाता होना चाहिए, क्योंकि सब्सिडी की राशि सीधे बैंक खाते (DBT) में भेजी जाती है।
- यदि आवेदक द्वारा सरकार की किसी अन्य सोलर योजना में लाभार्थी है, तो वह इस PMSGMB योजना में लाभ नहीं ले सकता |
आवश्यक दस्तावेज (Important Documents Required)
- आधार कार्ड
- पहचान पत्र (Voter ID/PAN Card)
- निवास प्रमाण पत्र
- पिछले 6 महीने का बिजली बिल (Consumer Number के लिए)
- बैंक पासबुक या कैंसिल्ड चेक
- मोबाइल नंबर (आधार से लिंक)
- पासपोर्ट साइज फोटो
सब्सिडी का गणित: आपको कितनी मदद मिलेगी?
| सोलर सिस्टम क्षमता | उपयुक्त बिजली खपत (यूनिट/माह) | सब्सिडी राशि (अनुमानित) |
| 1 kW | 0 – 150 यूनिट | ₹30,000 |
| 2 kW | 150 – 300 यूनिट | ₹60,000 |
| 3 kW या अधिक | 300 यूनिट से ज्यादा | ₹78,000 (अधिकतम) |
ऑनलाइन आवेदन कैसे करें?

1. आधिकारिक पोर्टल पर पंजीकरण (Online Registration on Official Website) :
आधिकारिक वेबसाइट pmsuryaghar.gov.in पर जाकर ‘Apply for Rooftop Solar’ पर क्लिक करें और अपना राज्य, बिजली वितरण कंपनी (DISCOM) का नाम, और कंज्यूमर नंबर दर्ज करके रजिस्ट्रेशन करें।

2. लॉगिन और आवेदन (Login & Apply) :
अपने मोबाइल नंबर और कंज्यूमर नंबर के साथ पोर्टल पर लॉगिन करें। इसके बाद रूफटॉप सोलर के लिए आवेदन फॉर्म भरें।
3. तकनीकी व्यवहार्यता (Feasibility) की प्रतीक्षा :
आपका आवेदन आपके संबंधित DISCOM को भेजा जाएगा। वे आपके घर की तकनीकी जांच करेंगे और मंजूरी (Feasibility Approval) देंगे।
4. इंस्टॉलेशन (Installation) :
मंजूरी मिलने के बाद, आपको अपने क्षेत्र के किसी भी पंजीकृत वेंडर (Registered Vendor) से सोलर पैनल लगवाना होगा। यह पैनल बहुत ही आसानी से और जल्दी (लगभग 1 दिन में) लग (Install) जाते है |
5. नेट मीटरिंग और निरीक्षण :
प्लांट लगने के बाद, आपको नेट मीटर के लिए आवेदन करना होगा। DISCOM के अधिकारी आकर निरीक्षण करेंगे और कमीशनिंग सर्टिफिकेट जारी करेंगे।
6. सब्सिडी प्राप्त करें :
अंत में, पोर्टल पर अपना बैंक विवरण और रद्द चेक अपलोड करें। निरीक्षण सफल होने के 30 दिनों के भीतर सब्सिडी की राशि सीधे आपके खाते में जमा कर दी जाएगी।
पीएम सूर्य घर योजना 2026 के लिए कुछ महत्वपूर्ण टिप्स
- सोलर पैनल लगवाने के लिए वह स्थान चुने जहाँ सूर्य की रोशनी सीधी पड़ती हो | 1kW के लिए लगभग 100 वर्गफूट की जगह की जरुरत होती है, इसीलिए ध्यान रखे की पैनल के ऊपर पेड़ या अन्य भवन की छाया तो नहीं पड़ रही !
- सोलर पैनल अधिकृत वेंडर द्वारा लगवाना चाहिए अन्यथा सब्सिडी प्राप्त करने में दिक्कत आ सकती है |
- सोलर पैनल को हमेशा साफ़ रखने की कोशिश करना चाहिए ताकि बिजली का उत्पादन अच्छा हो |
- सोलर पैनल लगवाने के लिए यदि हमारे पास पर्याप्त राशी नहीं है तो कुछ वेंडर कंपनियां, लोन के माध्यम से भी राशी मुहैय्या कराती है |
निष्कर्ष (Conclusion)
पीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना 2026 भारत के सतत विकास के लिए एक महत्वपूर्ण योजना है | यह आर्थिक आजादी और साफ़ उर्जा का बेहतरीन उदहारण है | इसकी प्रक्रिया भी बहुत सरल है ताकि आम नागरिक भी इसे समझ सके और आवेदन (apply) कर सके |