मध्य प्रदेश सरकार, बेटियों के उज्जवल भविष्य के लिए हमेशा से प्रयास करते आई है | लाड़ली लक्ष्मी योजना 2.0 भी इसी क्रम में एक कदम है | इस योजना के अंतर्गत बेटियों को जन्म से लेकर उनकी उच्च शिक्षा और शादी तक आर्थिक सहायता प्रदान करती है ताकि उन्हें आत्मनिर्भर बनाया जा सके |
यदि आपके घर भी एक बेटी ने जन्म लिया है और योजना का लाभ लेकर उसका भविष्य संवारना चाहते है, तो यह लेख आपके लिए ही है | इस लेख में आप लाड़ली लक्ष्मी योजना 2.0 क्या है, इसकी पात्रता क्या है और आप घर बैठे इसका ऑनलाइन फॉर्म कैसे भर सकते हैं, जैसी जानकारी प्राप्त करेगे |
लाड़ली लक्ष्मी योजना 2.0 क्या है?
मध्यप्रदेश सरकार ने वर्ष 2007 में लाड़ली लक्ष्मी योजना की शुरुआत की थी | आज इसे 18 वर्ष से अधिक हो गये | इसकी सफलता को देखते हुए 2022 में इसका अपडेट लाड़ली लक्ष्मी योजना 2.0 के रूप में आया | इसके कुछ मुख्य उद्धेश्य है जैसे-
- बालिका जन्म के प्रति जनता में सकारात्मक सोच
- राज्य में लिंगानुपात (Sex Ratio) में सुधार करना
- बाल विवाह को रोकना
- बेटियों की शिक्षा को बढ़ावा देना
यह योजना “बेटी बचाओ बेटी पढाओ” अभियान के अंतर्गत महत्वपूर्ण भूमिका रखती है | पंजीकृत प्रत्येक बेटी को कुल ₹1.43 लाख का आश्वासन पत्र जारी किया जाता है| यह राशि अलग-अलग चरणों में बेटी की पढ़ाई और अंत में उसके 21 वर्ष की आयु पूर्ण होने पर मिलती है |
योजना के मुख्य लाभ और वित्तीय सहायता (Key Benefits)
लाड़ली लक्ष्मी योजना 2.0 में मिलने वाली राशि को निम्नलिखित चरणों में दिया जाता है |
- कक्षा 6 में प्रवेश पर: ₹2,000/-
- कक्षा 9 में प्रवेश पर: ₹4,000/-
- कक्षा 11 में प्रवेश पर: ₹6,000/-
- कक्षा 12 में प्रवेश पर: ₹6,000/-
- Higher Education Scholarship: स्नातक (Graduation) या व्यावसायिक कोर्स में प्रवेश लेने पर ₹25,000 की अतिरिक्त प्रोत्साहन राशि (दो किस्तों में)
- अंतिम भुगतान: जब बेटी 21 वर्ष की हो जाती है और उसने 12वीं की परीक्षा दी हो (तथा विवाह 18 वर्ष से कम आयु में न हुआ हो), तो उसे एकमुश्त बड़ी राशि मिलती है |
इस प्रकार बेटी का कुल धन ₹1.43 लाख हो जाता है |
लाड़ली लक्ष्मी योजना 2.0 के लिए पात्रता
लाडली लक्ष्मी योजना 2.0 के लिए निम्न लिखित पात्रता होती है |
- बालिका का जन्म 1 जनवरी 2006 अथवा उसके पश्चात् हुआ हो |
- बालिका स्थानीय आंगनवाड़ी केन्द्र में पंजीकृत हो |
- बालिका के माता-पिता को मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) का स्थायी निवासी होना चाहिए।
- माता-पिता आयकर दाता (Income Tax Payer) ना हो |
- माता-पिता जिनकी दो या दो से कम संतान हो, द्वितीय संतान के जन्म के पश्चात परिवार नियोजन अपनाया गया हो |
- प्रथम प्रसव से जन्मी बालिका को बिना परिवार नियोजन के लाभ दिया जावेगा। द्वितीय प्रसव से जन्मी बालिका को लाभ दिये जाने हेतु माता/पिता को परिवार नियोजन अपनाया जाना आवश्यक है |
यदि कोई बेटी अनाथ है, तो वह भी इस योजना के लिए पात्र है।
आवश्यक दस्तावेज (Important Documents)
आवेदन करने के लिए निम्नलिखित दस्तावेज की मूल प्रति (ओरिजिनल), छाया प्रति (फोटोकॉपी) तथा स्कैन किये हुए होना चाहिए |
- बालिका की समग्र आईडी (Samagra ID) व परिवार आईडी
- बालिका का जन्म प्रमाण पत्र
- माता-पिता का आधार कार्ड
- माता-पिता का स्थायी निवासी प्रमाण-पत्र
- बालिका का माता / पिता के साथ फोटो
- बैंक पासबुक: माता/पिता के साथ संयुक्त खाता या बालिका का खाता
- परिवार नियोजन प्रमाण-पत्र (द्वितीय बालिका की स्थिति में)
लाड़ली लक्ष्मी योजना 2.0 ऑनलाइन फॉर्म कैसे भरें?
घर बेठे ऑनलाइन माध्यम से आवेदन किया जा सकता है | यदि हम ऑफलाइन माध्यम से भरना चाहे तो नजदीकी आँगनवाड़ी केंद्र में जाकर भी आवेदन कर सकते है | यह ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया दी गई है |
- आधिकारिक वेबसाइट (Official Website) पर जाए |
- यहाँ पर हम “आवेदन करें” या “Application” के विकल्प पर क्लिक करेंगे |
- यहाँ तीनों स्व-घोषणा को चिन्हित कर आगे बढ़े पर क्लिक करे|

- बालिका की समग्र आईडी (Samagra ID) और परिवार आईडी दर्ज करेंगे |

- समग्र आईडी डालते ही बहुत सी जानकारी अपने आप आ जाएगी | बाकी बची हुई जानकारी को हम सावधानी पूर्ण भरेगे | जैसे पिता का नाम, माता का नाम, जन्म तिथि, पता आदि |
- बेटी की फोटो, जन्म प्रमाण पत्र और अन्य आवश्यक डाक्यूमेंट्स स्कैन करके अपलोड करे | (सभी आवश्यक दस्तावेज jpg, jpeg, png, gif, JPG, JPEG, PNG, GIF आदि फॉर्मेट में हो सकते हैं, इनके अतिरिक्त अन्य कोई फॉर्मेट मान्य नहीं है)
- अंत में फॉर्म सबमिट करे, एवं जारी किया आवेदन क्रमांक को लिख ले | इसके अलावा इसका प्रिंट आउट भी निकाल सकते है |
परियोजना कार्यालय (Project Office) या आंगनवाड़ी केंद्र अधिकारी, आपके द्वारा दी गयी जानकारी का सत्यापन करते है, कोई गलती मिलने पर फॉर्म सुधार के लिए भेजा जा सकता है अथवा रिजेक्ट भी किया जा सकता है | कुछ मामलों में भौतिक सत्यापन भी किया जा सकता है|
डाक्यूमेंट्स के सही पाए जाने पर जिला एवं बाल विकास अधिकारी द्वारा आवेदन को approved (स्वीकृत) किया जाता है | इसके बाद बेटी के नाम पर ₹1.43 लाख का आश्वासन प्रमाण पत्र (Assurance Certificate) डिजिटल रूप से जारी किया जाता है |
आवेदन/ पंजीयन क्रमांक/ बेटी की Samagra ID डालकर “प्रमाण पत्र” (Certificate) प्राप्त किया जा सकता है|
लाड़ली लक्ष्मी योजना 2.0 की नई विशेषताएं
लाड़ली लक्ष्मी योजना 2.0 में पुरानी योजना के मुकाबले कुछ बदलाव किये है जो निम्न है |
- लाड़ली क्लब : गाँवों-शहरों में सरकार लाड़ली क्लब बनवा रही है, जिससे लाड़ली बालिकाएं अपने अधिकारों के प्रति जागरूक हो सके |
- कॉलेज की फीस : बेटियों के महविद्यालयों (कॉलेज) में एडमिशन लेने पर वित्तीय सहायता का भी प्रावधान है |
- आश्वासन प्रमाण पत्र : अब बेटियों को मिलने वाला आश्वासन प्रमाण-पत्र ऑनलाइन माध्यम से डाउनलोड कर प्रिंट किया जा सकता है |
अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न (FAQs)
Q1. लाड़ली लक्ष्मी योजना 2.0 में कुल कितने पैसे मिलते हैं? उत्तर: इस योजना के तहत बेटी को कुल ₹1.43 लाख का लाभ दिया जाता है |
Q2. क्या इसके लिए समग्र आईडी (Samagra ID) जरूरी है? उत्तर: हाँ, मध्य प्रदेश की किसी भी सरकारी योजना का लाभ लेने के लिए समग्र आईडी अनिवार्य है |
Q3. अगर दूसरी संतान भी बेटी है, तो क्या उसे लाभ मिलेगा? उत्तर: हाँ, दूसरी बेटी को भी लाभ मिलेगा, लेकिन माता-पिता को परिवार नियोजन का प्रमाण पत्र जमा करना होगा |
Q4. आवेदन की स्थिति (Status) कैसे चेक करें? उत्तर: आधिकारिक वेबसाइट पर ‘प्रमाण पत्र’ या ‘आवेदन की स्थिति’ के विकल्प पर जाकर आप अपना पंजीयन नंबर डालकर स्टेटस चेक कर सकते हैं |
निष्कर्ष
लाड़ली लक्ष्मी योजना 2.0 के अंतर्गत ₹1.43 लाख एवं Higher Education Scholarship का लाभ लेकर बेटियां आत्मनिर्भर बन सकती है | इससे ना केवल बेटियां अपने पैरों पर स्वयं खड़ी होंगी, साथ ही समाज में बेटियों के प्रति सोच भी बदलेगी | बेटियों को आज ही पंजीयन कराये और इस क्रांतिकारी योजना का लाभ पायें |