ग्रामीण महिलाओ को आर्थिक सशक्त बनाने के लिए “लखपति दीदी योजना” एक सरकारी योजना है, जिसका लक्ष्य महिलाओं की आय ₹1 लाख तक पहुँचाना है | इस योजना की शुरुआत प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने 15 अगस्त 2023 को की थी | महिलाओं को व्यवसाय, स्वरोजगार, विविध आजीविका के अवसर प्राप्त हो, इसका प्रमुख उद्देश्य है | बजट 2026 में यह योजना आजीविका मिशन से बढाकर महिला उद्यमी (Entrepreneur) बनाने पर केन्द्रित की गयी है |
यदि आप महिला है और स्वयं का व्यवसाय शुरू करना चाहती है, तो यह लेख आपके लिए ही है | इस लेख में आवेदन प्रक्रिया, पात्रता एवं मिलने वाले लाभों की जानकारी दी गई है |
लखपति दीदी योजना 2026 क्या है ?
लखपति दीदी योजना 2026 , भारत की ग्रामीण एवं गरीब महिलाओं को केन्द्रित करते हुए बनाई गयी योजना है | वे महिलाएं, जिनके पास हुनर तो है परन्तु आर्थिक रूप से सक्षम ना होने के कारण खुद का व्यवसाय नहीं कर पाती | यह योजना उनके लिए बेहद जरुरी और कारगर साबित हो सकती है |
केंद्र सरकार ने यह योजना इसलिए शुरू की ताकि ग्रामीण एवं गरीब महिलाएं आर्थिक रूप से सशक्त बने एवं उनकी वार्षिक आय ₹1 लाख के ऊपर पहुचें | 3 करोड़ महिलाएं इससे लाभ प्राप्त करे, इस योजना का एक और मुख्य उद्देश्य है |
कौशल विकास प्रशिक्षण एवं वित्तीय सहायता भी इस योजना के प्रमुख घटक है | वे महिलाएं जो, कुछ करना चाहती है परन्तु कौशल (skill) के अभाव के कारण नहीं कर पायी | वे भी इसके अंतर्गत स्वयं सहायता समूह Self-Help Group (SHGs) द्वारा मुफ्त प्रशिक्षण ले सकती है |
इसके अलावा इसमें लगभग सभी व्यवसायों हेतु वित्तीय सहायता (लोन) उपलब्ध है भले ही वह झाड़ू से लेकर हैण्डीक्राफ्ट बनाना हो या खेती से लेकर डेयरी उत्पाद हो या अन्य कोई व्यवसाय | अच्छी बात यह है कि यह लोन ब्याज मुक्त है |
योजना के प्रमुख लाभ :
- ब्याज मुक्त ऋण : कई राज्यों में इस योजना से जुड़ने वाली महिलाओं को ऋण (loan) भी आसानी से मिलता है ताकि वे अपना व्यवसाय शुरू कर पाए | खास बात यह है कि इस ऋण पर कोई ब्याज नहीं लगता अर्थात यह ब्याज मुक्त ऋण है | ऋण (loan) की अधिकतम सीमा ₹5 लाख है |
- कौशल प्रशिक्षण (Skill Training) : महिलाओं को उनकी रूचि अनुसार व्यवसाय करने हेतु कौशल प्रशिक्षण (Skill Training) भी दिया जाता है | वे महिलाएं, जिन्हें रूचि तो है परन्तु उनके पास कोई तकनिकी या व्यवसायिक अनुभव नहीं है, वे कौशल प्रशिक्षण प्राप्त कर सकती है |
- बाजार तक सीधी पहुँच : महिला व्यवसायियों द्वारा बनाये गये उत्पादों को “शी-मार्ट” तथा अन्य ई-कॉमर्स प्लेटफार्म के जरिये बाजार में सीधे प्रवेश मिलता है |
- वित्तीय साक्षरता : महिलाओं को वित्तीय जागरूकता, बचत एवं निवेश का भी समय-समय प्रशिक्षण मिलता है |
SHE-Mart (शी-मार्ट) क्या है ?
SHE-मार्ट का पूरा नाम Self Help Entrepreneur मार्ट है | यह एकल खिड़की बाजार है | SHG से जुड़ी महिलाएं अपना व्यावसायिक उत्पाद सीधे इन स्टोर्स से बेच सकती है | यह एक आधुनिक शोरूम या दूकान की तरह होता है जिसमें पापड़, अचार, मसाले, हस्तशिल्प या कपडे जैसे उत्पाद मिलते है |
इसमें उत्पाद सीधे स्टोर माध्यम से बेचा जाता है, इसलिए यह बिचौलिया मुक्त व्यवसाय है | जिससे महिलाओं को होने वाला मुनाफा बढ जाता है | स्थानीय स्तर पर ब्रांडिंग और मजबूत होती है |
लखपति दीदी योजना 2026 पात्रता मानदंड (Eligibility) :
- भारतीय नागरिक: महिला आवेदक को भारतीय नागरिक होना अनिवार्य है |
- स्वयं सहायता समूह (SHG) से संबंधता : महिला का किसी भी मान्यता प्राप्त स्वयं सहायता समूह से जुड़ा होना अनिवार्य है | यदि महिला, SHG से नहीं जुडी है तो उसे सर्वप्रथम SHG से प्रशिक्षण प्राप्त करना होगा |
- आयु सीमा : आवेदिका की आयु 18 वर्ष से 60 वर्ष तक होना चाहिए | कुछ राज्यों में अधिकतम आयु 50 वर्ष है |
- आय सीमा : आवेदिका के परिवार की कुल वार्षिक आय ₹2.5 लाख से अधिक नहीं होना चाहिए |
- परिवार के किसी भी सदस्य के पास सरकारी नौकरी नहीं होना चाहिये |
जरुरी दस्तावेज (Important Documents) :
आवेदिका के पास, आवेदन करते समय निम्नलिखित डाक्यूमेंट्स होना जरुरी है |
- आधार कार्ड (Adhaar Card)
- स्थायी निवासी प्रमाण पत्र (Domicile Certificate)
- आय प्रमाण पत्र (Income certificate)
- स्वयं सहायता समूह (SHG) सदस्यता पत्र (कार्ड)
- आधार से जुड़ा बैंक खाता
- राशन कार्ड
- मोबाइल नंबर
- फोटो
आवेदन प्रक्रिया समझे (How to Apply) :
ऑफलाइन माध्यम :
ग्रामीण क्षेत्र कि महिलाओं के लिए ऑफलाइन माध्यम एक सटीक और विश्वसनीय तरीका है |
- अपने नजदीकी आंगनवाड़ी या ब्लॉक विकास कार्यालय (BDO) जाकर लखपति दीदी का आवेदन फॉर्म प्राप्त करें |
- फॉर्म में मांगी गयी जानकारी जैसे नाम, पता, SHG से सम्बंधित जानकारी आदि सही भरे |
- जरुरी दस्तावेज की फोटोकॉपी, मूल आवेदन फॉर्म के साथ सलंग्न करे |
- अंत में सम्बंधित अधिकारी को अथवा SHG कार्यालय में यह फॉर्म जमा करे |
- दस्तावेजों के सत्यापन एवं प्रशिक्षण में 2 से 3 माह लगते है |
ऑनलाइन माध्यम :
- आधिकारिक वेबसाइट https://lakhpatididi.gov.in/ पर जाकर “Apply Online” या “Registration” पर क्लिक करे |
- फिर मोबाइल नंबर, SHG सम्बंधित विवरण दे |
- ऑनलाइन फॉर्म खुलेगा, जिसमे नाम, पता, आधार जैसी आवश्यक जानकारी भरें |
- मांगे गए आवश्यक दस्तावेजों को स्कैन कर अपलोड करें |
- अंत में ‘submit’ करे |
बजट अपडेट और भविष्य की राह :
वर्ष 2026 के केंद्रीय बजट में सरकार ने ग्रामीण अर्थव्यवस्था को गति देने के लिए इस योजना के फंड में भारी बढ़ोतरी की है।
अब सरकार महिलाओं को ‘ड्रोन दीदी’ के रूप में भी तैयार कर रही है, जहाँ उन्हें कृषि कार्यों के लिए ड्रोन चलाने का प्रशिक्षण दिया जा रहा है। इसके लिए मानदेय और आधुनिक उपकरण भी उपलब्ध कराए जा रहे हैं।
अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न (FAQs)
- क्या लखपति दीदी योजना का लाभ, शहरी महिलाएं भी प्राप्त कर सकती है ? हाँ, शहरी महिलाएं जो आर्थिक रूप से कमजोर है उन्हें भी इस योजना का लाभ मिल सकता है |
- इस योजना के अंतर्गत व्यवसाय हेतु कितना ऋण (loan) मिलता है ? इस योजना में आवेदिका को उसके व्यवसाय के आधार पर ₹1 लाख से ₹5 लाख तक का ऋण (loan) मिलता है |
- आवेदन के कितने दिन बाद लाभ मिलना शुरू होता है ? दस्तावेजों के सत्यापन में और प्रशिक्षण पूर्ण होने के उपरान्त 2-3 माह में लाभ मिलना शुरू होता है |