Mutual Fund Distributor कौन है – कमाई, योग्यता और करियर की पूरी जानकारी

क्या आप Mutual Fund Distributor बनकर Passive Income कमाना चाहते हैं? जानें Distributor की भूमिका, योग्यता, कमाई और इस फाइनेंस करियर की पूरी जानकारी इस लेख में।
Mutual Fund Distributor

वर्तमान समय में म्यूचुअल फण्ड में निवेश करना सबसे ज्यादा लोकप्रिय हो रहा है l परंपरागत निवेश जैसे FD, गोल्ड खरीदने की बजाय, म्यूचुअल फण्ड की टैग लाइन “Mutual Fund Investments Are Subject to Market Risk” लोगो को ज्यादा पसंद आ रही हैl

SIP (Systematic Investment Plan) और म्यूच्यूअल फण्ड के माध्यम से निवेशक दीर्घकालिक पूंजीगत लाभ (Long-Term Wealth Gain) तो करना चाहता है l परंतु सही फण्ड का चुनाव, निवेश प्रक्रिया और रिस्क मैनेजमेंट हर निवेशक को नहीं पता l यहीं पर Mutual Fund Distributor अपनी भूमिका निभाता हैl

इस लेख के द्वारा हम समझेंगे कि Mutual Fund Distributor कौन होता है, उसकी क्या भूमिका होती है, कमाई तथा इसमें करियर कैसे बनाते हैl

म्यूचुअल फण्ड कम्पनियों और निवेशकों के बीच मध्यस्थता करने वाला व्यक्ति या संस्था, Mutual Fund Distributor कहलाता है l इसका सीधा अर्थ है, जो निवेशक को सही म्यूचुअल फंड कंपनी चुनने में मदद करता है, वह म्यूच्यूअल फण्ड डिस्ट्रीब्यूटर होता है l डिस्ट्रीब्यूटर द्वारा सही कंपनी का चुनाव, निवेशक की जरूरत, लक्ष्य और जोखिम पर आधारित होता है l

Association of Mutual Funds in India (AMFI) एवं Securities and Exchange Board of India (SEBI) के संरक्षित नियमों द्वारा म्यूच्यूअल फण्ड डिस्ट्रीब्यूशन का कार्य किया जाता है l

सरल शब्दों में कहा जाए तो Mutual Fund Distributor एक Financial Guide की तरह होता है जो निवेशक को सही निवेश निर्णय लेने में मदद करता है।

1. निवेशक की जरूरत को समझना

Mutual Fund Distributor का प्रथम कार्य, निवेशक की वित्तीय स्थिति, जोखिम क्षमता (Risk Appetite), और उम्र व आय को समझना है | यदि निवेशक, दीर्घकालिक लाभ चाहता है तो Equity Fund. वहीं सुरक्षित निवेश के लिए Debt Fund और Balanced Risk के लिए Hybrid Fund का चुनाव करता है|

2. सही Mutual Fund Scheme का चुनाव

हजारों म्यूच्यूअल फंड्स में से निवेशक की आवश्यकता अनुसार और अच्छे लाभ के लिए सही म्यूच्यूअल फंड का चुनाव करना, डिस्ट्रीब्यूटर का काम है| इसके लिए वह Market Research और Fund Performance पर विश्लेषण करता है|

3. निवेश प्रक्रिया को आसान बनाना

Mutual Fund Distributor निवेशक के लिए कई जरूरी प्रक्रियाएँ पूरी करवाता है जैसे –

  • KYC वेरिफिकेशन
  • SIP पंजीयन
  • नॉमिनेशन
  • ऑनलाइन निवेश व्यवस्था
  • Redemption Process (भुनाने की व्यवस्था)

4. पोर्टफोलियो की निगरानी

बाजार की स्थिति बदलने पर निवेशक के पोर्टफोलियो में यदि कुछ महत्वपूर्ण बदलाव हो तो इसके बारे में निवेशक को सजग करना भी Mutual Fund Distributor का काम है |

5. मुश्किल समय में मार्गदर्शन

जब बाजार में प्रतिकूल परिस्थिति बनती है, तब निवेशक घाटा (loss) लेकर अपना फण्ड वापिस निकालने का सोचने लगता है | यही पर एक अच्छा Mutual Fund Distributor, निवेशक को घबराहट में बेचने (Panic Selling) से रोकता है| उसका फण्ड को सही से मैनेज करवाता है, उसके दीर्घकालिक लाभ के लक्ष्य को याद दिलाता है|

Mutual Fund Distributor के लिए योग्यता

आवश्यक योग्यता

  • न्यूनतम 12th पास होना जरुरी है| (10th के बाद 3-वर्षीय डिप्लोमा भी मान्य है)
  • ग्रेजुएशन होना ज़रूरी नहीं है, परन्तु फाइनेंस की समझ के लिए यह मददगार होता है |
  • फाइनेंस एवं निवेश की बुनियादी जानकारी और समझ होना चाहिए |
  • आयु सीमा (Age Limit) : न्यूनतम 18 वर्ष होना चाहिए | अधिकतम आयु के लिए कोई प्रावधान नहीं है|

आवश्यक Certification

  • डिस्ट्रीब्यूटर बनने के लिए NISM (National Institute of Securities Markets) द्वारा आयोजित ‘Mutual Fund Distributors Certification Examination‘ पास करना होता है |
  • परीक्षा में पास होने के बाद AMFI (Association of Mutual Funds in India) से ARN (AMFI Registration Number) के लिए आवेदन करे | ARN नंबर प्राप्त होने के बाद ही म्यूच्यूअल फण्ड बेचा जा सकता है एवं कमीशन लिया जा सकता है| बिना ARN नंबर लिए म्यूच्यूअल फण्ड बेचना, गैरकानूनी है|
  • NISM द्वारा जारी certificate कि वैधता 3 वर्ष की होती है| जिसके बाद इसे “CPE” (Continuing Professional Education) ट्रेनिंग के जरिए रिन्यू कराना पड़ता है|
  1. NISM Exam : Mutual Fund Distributor बनने के लिए सबसे पहले NISM Certification Exam पास करना होगी |
  2. ARN Registration : Exam पास करने के बाद AMFI की वेबसाइट पर जाकर Registration करना होगा |
  3. AMC या Platform के साथ जुड़े : आप किसी Mutual Fund Company या Online Distribution Platform से जुड़ कर करियर बना सकते है |
  4. Client Base बनाना : यह इस करियर का सबसे महत्वपूर्ण भाग है| जितने अधिक Clients और Investment Amount होंगे, उतनी अधिक आपकी Income होगी।

Mutual Fund Distributor की आय मुख्य रूप से कमीशन (Commission) आधारित होती है| निवेशक का पैसा मैनेज करने के लिए एसेट मैनेजमेंट कंपनियां (AMCs), डिस्ट्रीब्यूटर को कमीशन देती है|

  1. Upfront Commission : जब निवेशक पहली बार निवेश करता था, तो एकमुश्त कमीशन मिलता था | परंतु अब यह बंद हो चूका है | अब सिर्फ Trail Commission पर आधारित कमीशन ही प्राप्त होता है |
  2. Trail Commission : इसके अंतर्गत, डिस्ट्रीब्यूटर को तब तक कमीशन मिलता है जब तक निवेशक का पैसा फण्ड में निवेशित रहता है | निवेशित अवधि तक प्रतिवर्ष कुछ प्रतिशत कमीशन अवश्य मिलता है | इसी कारण इसे Long Term Passive Income Career मानते है|
  3. B-30 Incentives (Beyond Top 30 Cities) : यदि डिस्ट्रीब्यूटर टॉप 30 शहरों के अलावा किसी छोटे शहर से निवेश लाता है तो AMCs उसे पहले साल के लिए अतिरिक्त इंसेंटिव देती है| इससे रिटेल निवेश को बढ़ावा मिलता है |
  4. SIP का फायदा : SIP (Systematic Investment Plan) के अंतर्गत निवेशक हर माह पैसा निवेश करता है, जिससे डिस्ट्रीब्यूटर का AUM (Assets Under Management) धीरे-धीरे बढ़ता है और उसकी Passive Income मज़बूत होती जाती है।

Mutual Fund Distributor, निवेशक का Financial Guide होता है | सही फण्ड चुनना हो, निवेश बढाना या पूंजी लाभ लेना हो, डिस्ट्रीब्यूटर की हमेशा मदद ली जा सकती है | सटीक मेहनत और क्लाइंट नेटवर्क, डिस्ट्रीब्यूटर को एक अच्छी और स्थिर कमाई करवा सकती है|

Q1. Mutual Fund Distributor कौन होता है? Mutual Fund Distributor वह व्यक्ति होता है जो निवेशकों को सही Mutual Fund Scheme चुनने और निवेश प्रक्रिया पूरी करने में मदद करता है|

Q2. कौन-सी Exam के जरिये Mutual Fund Distributor बनते है? डिस्ट्रीब्यूटर बनने के लिए NISM Series-V-A Exam को पास करना जरुरी होता है|

Q3. डिस्ट्रीब्यूटर को कमीशन कितना मिलता है? यह Client के निवेशित धन पर निर्भर करता है। आमतौर पर डिस्ट्रीब्यूटर को 0.5% से 1% तक Trail Commission मिल सकता है|

Q4. क्या डिस्ट्रीब्यूटर जॉब, पार्ट-टाइम किया जा सकता है? हाँ, इसे पार्ट-टाइम या फूल-टाइम दोनों तरह से किया जा सकता है|

Q5. ARN Number क्या होता है? ARN (AMFI Registration Number) Mutual Fund Distributor का Official Registration Code होता है| बिना ARN नंबर लिए म्यूच्यूअल फण्ड बेचना, गैरकानूनी है|

Previous Article

Top 5 Best Indian Capital Market Instruments in hindi

Write a Comment

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Subscribe to our Newsletter

Subscribe to our email newsletter to get the latest posts delivered right to your email.
Pure inspiration, zero spam ✨