भारत जैसे कृषि प्रधान देश में किसानो की आर्थिक मजबूती बहुत जरुरी है| इसी लक्ष्य को ध्यान में रखते हुए भारत सरकार, किसानो के हित में “पीएम किसान सम्मान निधि योजना” लेकर आयी | इस योजना के अंतर्गत सरकार द्वारा किसानों के बैंक खाते में सीधे (Direct Benefit Transfer – DBT) आर्थिक सहायता भेजी जाती है| यही इसकी खासियत इसे सफल एवं लोकप्रिय बनाती है|
हर वर्ष करोड़ों किसान इस योजना से लाभ उठा रहे है| बहुत बार छोटी-छोटी चीजो के कारण जैसे ई-केवाईसी (e-KYC) पूरी न होने के कारण कुछ किसानों का पैसा रुक जाता है| ऐसे में यह जानना बहुत जरूरी हो जाता है कि हमारा नाम नई पीएम किसान सम्मान निधि beneficiary list में शामिल है या नहीं।
हम घर बैठे ऑनलाइन माध्यम से पीएम किसान सम्मान निधि beneficiary list में अपना नाम कैसे चेक करें, इस आर्टिकल में हम जानेगे | इसके अलावा नाम लिस्ट में क्यों नहीं है, उसका क्या हल निकल सकता है, यह भी हम समझेगे |
पीएम किसान सम्मान निधि योजना क्या है?
भारत सरकार द्वारा छोटे और सीमांत किसानों को आर्थिक मजबूती देने हेतु प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना की शुरुआत की गई थी | 1 दिसंबर 2018 से लागू हुई है इस योजना के अंतर्गत किसानो को प्रत्येक वर्ष ₹6000 की सहायता दी जाती है जो कि तीन किश्तों में दी जाती है | प्रत्येक किश्त ₹2000 की होती है, जो किसान के बैंक खाते में सीधे ट्रान्सफर होती है|
किसानों को खेती से जुड़े बहुत से औजारों, उपकरणों एवं सामानों (बीज, उर्वरक, कीटनाशक आदि) के लिए पैसों पर निर्भर होना पड़ता है| इन्ही आवश्यकताओं की आर्थिक पूर्ति, इस PM-Kisan योजना का प्रमुख लक्ष्य है|
पीएम किसान सम्मान निधि beneficiary list चेक करना क्यों जरूरी है?
सरकार द्वारा किश्त जारी होने के पहले लाभार्थियों की एक नई सूची (Beneficiary List) अपडेट की जाती है| पीएम किसान सम्मान निधि beneficiary list को चेक करने के कुछ महत्वपूर्ण कारण निम्न है|
- पेमेंट स्टेटस की जानकारी : इससे लाभार्थी को पेमेंट स्टेटस की जानकारी मिलती है| इसमें पता चलता है कि यह किश्त, उस लाभार्थी को मिलेगी या नहीं|
- डेटा वेरिफिकेशन : इसमें लाभार्थी, अपने दिए हुए विवरण जैसे नाम, मोबाइल नंबर, बैंक खाता संख्या, आधार कार्ड संख्या आदि को चेक कर सकता है |
- ई-केवाईसी (e-KYC) स्टेटस : लिस्ट और स्टेटस चेक करने से यह साफ हो जाता है कि आपकी ई-केवाईसी प्रक्रिया पूरी हो गई है या इसमें कोई त्रुटि है|
- पारदर्शिता (Transparency) : योजना का लाभ सही और पात्र किसानों को मिले, यह योजना सुनिश्चित करती है|
पीएम किसान सम्मान निधि beneficiary list में अपना नाम कैसे चेक करें?

किसानों की सुविधा के लिए यह पूरी प्रक्रिया ऑनलाइन (Digital) है| गाँव/कस्बे की पूरी लिस्ट पोर्टल पर देखी जा सकती है|
- आधिकारिक वेबसाइट : मोबाइल या कंप्यूटर के माध्यम से पीएम किसान योजना की आधिकारिक वेबसाइट (Official Website) pmkisan.gov.in पर जाएँ|
- वेबसाइट के Farmers Corner पर जाए , यहाँ “Beneficiary List” मिलेगा | इस पर क्लिक करे|
- राज्य, जिला, उप-जिला/तहसील, ब्लॉक/खंड, गाँव का नाम जैसी जानकारी प्रविष्ट करे| इसके बाद Get Report पर क्लिक करे|
- Get Report पर क्लिक करने से गाँव कि लिस्ट खुल जाती है| यह अल्फाबेटिकल आर्डर पर होती है, इसलिए इसमें अपना नाम आसानी से ढूंढा जा सकता है |

Beneficiary Status (लाभार्थी स्थिति) कैसे चेक करें?
- Beneficiary Status देखने के लिए “Know Your Status” विकल्प पर जाए |
- स्टेटस देखने के लिए रजिस्ट्रेशन नंबर की आवश्यकता होती है| अपना रजिस्ट्रेशन नंबर प्रविष्ट कर पेमेंट स्टेटस देखा जा सकता है|
- यदि रजिस्ट्रेशन नंबर नहीं पता हो तो मोबाइल नंबर के द्वारा रजिस्ट्रेशन नंबर पता किया जा सकता है|

PM-KISAN के लिए पात्रता एवं अनिवार्य दस्तावेज
1. कौन पात्र है?
- भूमि स्वामित्व: किसान के पास खेती योग्य भूमि (Cultivable Land) होनी चाहिए। भूमि के कागजात (खसरा/खतौनी) में किसान का नाम दर्ज होना जरुरी है।
- भारतीय नागरिकता: आवेदक का भारतीय नागरिक होना आवश्यक है।
- परिवार की परिभाषा: एक परिवार से केवल एक ही व्यक्ति इस योजना का लाभ ले सकता है| परिवार का अर्थ पति, पत्नी एवं नाबालिग बच्चे है|
- अनिवार्य वेरिफिकेशन: आधार कार्ड एवं बैंक खता लिंक होना जरुरी है | इसके अलावा e-KYC पूरा होना अनिवार्य है |
2. कौन पात्र नहीं है?
- संस्थागत भूमि स्वामी: यदि ज़मीन किसी संस्था, ट्रस्ट या कंपनी के नाम पर है।
- संवैधानिक पद: वर्तमान या पूर्व संवैधानिक पद धारक (जैसे राष्ट्रपति, मंत्री, सांसद, विधायक, मेयर आदि)।
- सरकारी कर्मचारी: केंद्र या राज्य सरकार के वर्तमान या सेवानिवृत्त अधिकारी और कर्मचारी (मल्टी टास्किंग स्टाफ/क्लास IV/ग्रुप डी कर्मचारियों को छोड़कर)।
- पेंशनभोगी: ऐसे सेवानिवृत्त कर्मचारी जिनकी मासिक पेंशन ₹10,000 या उससे अधिक है।
- आयकर दाता: वे व्यक्ति जिन्होंने पिछले मूल्यांकन वर्ष (Assessment Year) में इनकम टैक्स भरा हो।
- पेशेवर (Professionals): डॉक्टर, इंजीनियर, वकील, चार्टर्ड अकाउंटेंट (CA) और आर्किटेक्ट जो किसी पेशेवर निकाय के साथ पंजीकृत हैं और प्रैक्टिस कर रहे हैं।
3. आवेदन के लिए अनिवार्य दस्तावेज़
- आधार कार्ड
- कृषि भूमि के मालिकाना हक के दस्तावेज़ (खतौनी/जमाबंदी)
- बैंक खाता विवरण (आधार से लिंक और DBT सक्रीयता )
- आधार से लिंक्ड मोबाइल नंबर
पीएम किसान सम्मान निधि beneficiary list में नाम न होने के मुख्य कारण
कहीं बार कुछ किसानो का नाम पीएम किसान सम्मान निधि beneficiary list में नहीं होता है, इसका कारण तकनीकी और दस्तावेजी कमी हो सकती है|
- ई-केवाईसी (e-KYC) : समय-समय पर e-KYC ना करने पर लिस्ट से नाम हटा दिया जाता है, जिससे किश्ते रोक दी जाती है| इसलिए आधार एवं e-KYC पूर्ण होनी चाहिए|
- यदि आधार और बैंक खाता लिंक्ड नहीं है तो भी लिस्ट में नाम नहीं आता | चूँकि सरकार यह पैसे DBT (Direct Benefit Transfer) के माध्यम से लाभार्थी के बैंक खाते में डालती है | इसलिए बैंक खाता, आधार लिंक्ड एवं NPCI (National Payments Corporation of India) से जुड़ा होना चाहिए |
- स्पेलिंग में गलती : पीएम किसान पोर्टल पर आवेदन के समय प्रविष्ट जानकारी आधार के अनुसार नहीं है तो मुमकिन है कि लिस्ट से नाम हट जाए एवं किश्त रुक जाए |
- यदि भूमि रिकॉर्ड, पोर्टल पर ‘Yes’ के रूप में अपडेट (Land Seeding Status) नहीं हैं, तो आपको लाभ नहीं मिलेगा |
समस्याओं का समाधान: लिस्ट में नाम कैसे जुड़वाएं?
- e-KYC पूरा कर कीजिये |
- बैंक खाते को आधार से लिंक्ड करवाए |
- बैंक खाते को NPCI enable करवाए |
- ऑनलाइन पोर्टल के माध्यम से नाम से सही बदलाव करवाए (आधार के सामान)
- अगर आपकी Land Seeding ‘No’ दिखा रही है, तो अपने ब्लॉक के कृषि अधिकारी (Agriculture Officer) या लेखपाल (Patwari) से मिले | जरुरी दस्तावेज उन्हें उपलब्ध कराये |
ग्रामीण अर्थव्यवस्था और बैंकिंग पर प्रभाव
- वित्तीय समावेशन (Financial Inclusion) : इस योजना के अंतर्गत वे किसानो के बैंकिंग खाते भी खुले जिनके पहले उनका कोई भी खाता नहीं था | इससे ग्रामीण क्षेत्रों में बैंकिंग सुविधाएं पहुचीं |
- डिजिटल जागरूकता : इस योजना से किसानो में भी डिजिटल जागरूकता बढ़ी | घर पर ही मोबाइल के माध्यम से वे स्टेटस देखना सीख गये, लिस्ट देखना सीख गये | इससे डिजिटल इंडिया मिशन को मजबूती मिली |
अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न (FAQs)
Q1. क्या मैं अपने मोबाइल से पीएम किसान सम्मान निधि beneficiary list चेक कर सकता हूँ? जी हाँ, आप अपने स्मार्टफोन के ब्राउज़र में pmkisan.gov.in टाइप करके या ‘PM Kisan GOI’ मोबाइल ऐप डाउनलोड करके आसानी से लिस्ट और अपना स्टेटस चेक कर सकते हैं |
Q2. FTO Generated का क्या मतलब है? FTO का फुल फॉर्म ‘Fund Transfer Order’ है। यदि स्टेटस में FTO Generated लिखा है, तो इसका अर्थ है कि सरकार ने आपके बैंक खाते में पैसे भेजने का आदेश दे दिया गया है और जल्द ही राशि आपके खाते में जमा हो जाएगी |
Q3. अगर मुझे पिछली किस्त नहीं मिली है, तो क्या नई किस्त के साथ पुरानी किस्त भी आएगी? अगर आपकी पिछली किस्त किसी डॉक्यूमेंट (जैसे e-KYC या आधार लिंक) की कमी के कारण रुकी थी और आपने उसे अपडेट कर दिया है, तो रुकी हुई किस्तों का पैसा अगली किस्त के साथ आपके खाते में ट्रांसफर कर दिया जाएगा |
Q4. e-KYC करवाने की अंतिम तिथि क्या है? सरकार समय-समय पर e-KYC की डेडलाइन बढ़ाती रहती है, लेकिन किस्तों का निर्बाध भुगतान पाने के लिए इसे जल्द से जल्द पूरा कर लेना चाहिए |
निष्कर्ष (Conclusion)
भारत के अन्नदाताओं के सम्मान में बनी यह योजना, उन्हें आर्थिक सक्षम बनाती है | साथ ही बैंकिग के द्वारा वित्तीय समावेशन के लिए बहुत जरुरी है | डिजिटल माध्यम ने इस योजना को और अधिक पारदर्शी एवं प्रभावी बना दिया | यदि आपने अभी तक e-KYC या बैंक खाता आधार लिंक्ड नहीं किया, तो जल्द ही पूरा करें | ताकि योजना का पैसा सीधे आपके बैंक अकाउंट में बिना किसी रुकावट के आता रहे |